Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकार से हतोत्साहित लोग संकल्प यात्रा को लेकर उत्साहित: राज सिन्हा

Advertisement
Advertisement

भाजपा ने की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी, पूतोरण द्वार व होर्डिंग से पटा शहर

Dhanbad : हेमंत सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, राज्य के बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने व बेरोजगारी जैसी मुद्दे को लेकर 27 सितंबर को दोपहर तीन बजे रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा होगी. यह जानकारी सरायढेला स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक राज सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 458 बूथों के कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों से प्रदेश अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे. वर्तमान सरकार से हतोत्साहित लोग संकल्प यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के मुद्दे पर फेल साबित हुई है. सरकार ने पांच लाख रोजगार के नाम पर बेरोजगारों को ठगने का काम किया है. 20 सूत्री की बैठक दो वर्षों में पहली बार होना दर्शाती है कि सरकार विकास के प्रति गंभीर नहीं है.

 स्वागत की तैयारी पूरी

विधायक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत धनसार मोड़ पर लगभग 1000 मोटरसाइकिल जुलूस के साथ किया जाएगा. यहां से हावड़ा मोटर, मनईटांड़, बरमसिया होते हुए जुलूस सभा स्थल गोल्फ ग्राउंड पहुंचेगी. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं. कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए दीवार लेखन, होर्डिंग पोस्टर बैनर लगाए गए हैं. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के अलावा संजीव अग्रवाल, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थसारथी, मानस प्रसून, संजय झा, मनोज मालाकार व श्रवण झा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही