Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: समस्या समाधान के लिए लोगों ने भाजपा नेत्री के प्रति जताया आभार

Jharia: झरिया (Jharia) बस्ताकोला भेड़ाकांटा बस्ती के लोगों ने मंगलवार 25 अप्रैल को दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी मौजूद थे. स्थानीय लोगो ने रागिनी सिंह एवं अमर बाउरी को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया. बताते चलें कि भेड़ाकांटा बस्ती के लोगों ने कुछ माह पूर्व रागिनी सिंह से मिलकर पानी, बिजली, नियोजन समेत कई समस्याओं से अवगत कराया था. श्रीमती सिंह के अथक प्रयास के बाद बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग प्रबंधन की सहमति से लोगो की समस्याओं का निवारण कर दिया गया. इसी बात की खुशी जाहिर करते हुए आज ग्रामीणों ने श्रीमती सिंह का आभार प्रकट किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बस्ती के लोगों को अपनी समस्याओं से निजात मिल गई. उन्होंने यहां के युवा साथियों को बधाई दी. कहा कि उन युवाओं ने लगातार प्रयासरत रह कर समस्याओं से अवगत कराया. कहा कि लोगों के लिए आगे भी लड़ाई जारी रखेंगी. पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी जनता के हित में कार्य करती रहेगी. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से आज दलित समाज के विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. आप सभी अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने का काम करें. गरीब घर में पैदा होना नियति है, लेकिन गरीब मरना या जीना आपके हाथ में है. समारोह की अध्यक्षता राजू दास ने की. रंजीत दास, अहल्लाद बाउरी, सुशील बाउरी, अजीत दास, बंटी दास, बिक्रम दास की भूमिका अहम रही.   मंच का संचालन बप्पी बाउरी ने किया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, जमुनादास कैलाश दास, धनंजय बाउरी, सूरज बाउरी, किरण देवी, आशा देवी, उपाशी देवी, पूर्णिमा देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, बेला देवी, सीमा दास, सुलोचना देवी, मंजू देवी, तारिणी देवी, सीमा बाउरी के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही