Search

 
 
 

धनबाद : डेढ़ साल से पेय जल संकट झेल रहे लोगों ने दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वार्ड 29 एवं 30 में पेयजल की समस्या से मुक्ति की मांग को लेकर 5 जुलाई मंगलवार को मनईटांड़ के लोगों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व समाजसेवी सप्पू महतो एवं मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला सचिव राणा चट्टराज ने किया. समस्या का जिक्र करते हुए राणा ने कहा कि विगत डेढ़ साल से क्षेत्र में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं.

  शिकायत के बावजूद नगर निगम चुप

उन्होंने बताया कि 1 दिन पानी आता है तो 3 दिन किल्लत होती रहती है. इसके अलावा पानी का प्रेसर भी बहुत कम रहता है. उन्होंने बताया कि पीने के पानी के लिए भारी कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है. वार्ड में सभी के घर में पानी का कनेक्शन है. शुल्क भी चुकाया जा रहा है. फिर भी घर तक पानी नहीं पहुंचता है. उन्होंने कहा कि समस्या की जानकारी नगर निगम को लिखित दी जा चुकी है. बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है.

  अब उग्र आंदोलन ही एकमात्र रास्ता

उन्होंने कहा कि बाध्य होकर लोगों के साथ धरना पर बैठे हैं. फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना होगा. धरना में रवि सोनी, विकेश कुमार,  बड़े महतो, संस्कार पासवान, राहुल कुमार, टुनटुन महतो, राहुल शर्मा, मंगली देवी, गायत्री देवी, गोरूवाला देवी,  भागीरथ महतो आदि भारी संख्या में लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-leaving-tiger-force-dharamjit-singh-said-now-only-bjp-will-do-politics/">धनबाद

: टाइगर फोर्स छोड़ने के बाद बोले धर्मजीत सिंह- `अब सिर्फ भाजपा की राजनीति करेंगे` [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही