Search

 
 
 

धनबाद : खानपान व रहन-सहन में बदलाव से बीमारियों का शिकार हो रहे लोग- डॉ. अरविंद

 
Maithon :  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कुमारधुबी शाखा की बैठक कुमारधुबी क्लब परिसर में हुई.  बैठक में शाखा अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. आईएम सिंह सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर शरीक हुए. सभी ने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने व निजी नर्सिंग होम के संचालन पर विस्तृत चर्चा की. डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हमलोग निजी नर्सिंग होम के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वस्थ रखने के लिए प्रयासरत हैं. लोगों के खानपान व रहन-सहन में बदलाव तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में कमी की वजह से वे विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में डॉक्टरों की जिम्मेदारी बढ़ी है. मरीजों की ईमानदारी से सेवा के कारण ही चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है. इससे पूर्व आगंतुक चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. मौके पर डॉ. एसबी बनर्जी, डॉ. डी बनर्जी, डॉ. अमित सलूजा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. जी प्रसाद, डॉ. ओम नारायण, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. जयंत कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवंतिका, डॉ. श्रवण केसरी, डॉ. सुरेश केडिया, डॉ. डी गुप्ता, डॉ. एस रुंगटा, डॉ. सुजीत चौधरी, डॉ. अभिषेक, डॉ. कांजीलाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-motivate-children-for-knowledge-in-the-subject-of-their-interest-vivek-nayan/">धनबाद

: बच्चों को उनके रुचिकर विषय में ज्ञान के लिए प्रेरित करें- विवेक नयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही