Search

 
 
 

धनबाद : करोना से लोग बेखौफ, वैक्सीनेशन सेंटरों पर सन्नाटा

 
Dhanbad : करोना की दस्तक के बावजूद आम जनता इससे पूरी तरह बेखौफ है. जिले के वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीका लेने के लिए लोग नहीं पहुंच रहे हैं. सेंटरों पर ज्यादातर समय सन्नाटा ही पसरा रहता है. जिला प्रशासन की अपील का भी लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है. कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ-7 की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है. लोग इस गाइडलाइन की भी अनदेखी कर रहे हैं. न कोई मास्क पहन रहा है, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है. सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर 8 जनवरी को कर्मचारी टीका लेने वाले लोगों की बाट जोहते रहे. दिन भर में 15 से 20 लोग ही पहुंचे. स्वास्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक 68% लोगों का ही वैक्सीनेशन हुआ है. 12 से 14 वर्ष के कुल 90650 बच्चों ने ही वैक्सीन की फर्स्ट और सेकंड डोज ली है. वहीं, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 1,66,525 और 18 वर्ष से ऊपर के 2796520 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/campaign-to-remove-encroachment-in-dhanbad-only-eyewash-road-encroachment-again-in-hirapur/">धनबाद

में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ आईवाश, हीरापुर में सड़क पर फिर कब्जा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही