Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा के नागदा में वारुणी मेले में जुटे लोग, दामोदर में किया स्नान

Mahuda : महुदा के भाटडीह ओपी क्षेत्र के नागदा दामोदर नदी तट पर 19 मार्च को वारुणी मेला का आयोजन किया गया. धनबाद व अन्य जिलों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नदी में डूबकी लगाकर पवित्र वारुणी स्नान कर पुण्य कमाया. स्नान के पश्चात भक्तों ने चेचका धाम शिव मन्दिर में भगवान शिव व माता पार्वती को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की. एक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में भगवान शिव व माता पार्वती विचरण करने के दौरान इस स्थान पर रुके थे. भगवान शिव के पदचिन्ह आज भी यहां मौजूद है. यह पर्व प्रत्येक वर्ष चैत मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है. इस अवसर पर श्रद्धालुगण अहले सुबह ही पहुंच दामोदर में डुबकी लगातें हैं. नदी किनारे मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों व महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखी गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही