Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 18 मार्च 2021 से बंद पड़े भागा रेलवे फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर जामाडोबा में 22 मई को जनसभा हुई. जनसभा में जामाडोबा, फुसबंग्ला और भागा के सैकड़ों लोग, दुकानदार और सभी पार्टी के नेता मौजूद थे. सभा की अध्यक्षता जिया अहमद ने की और संचालन बिपिन सिंह ने किया. जिया अहमद ने कहा कि झरिया के आद्रा डिवीजन में भागा रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा जाम रहता था. जाम में फंसे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था. समस्या को देखते हुए रेलवे और राज्य सरकार ने 18 मार्च 2021 से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया. लोगो में खुशी का माहौल था. लेकिन कुछ ही महीने बाद ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो गया. अब लोगों में भारी आक्रोश है. [caption id="attachment_315339" align="aligncenter" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/fatak-300x170.jpeg"
alt="" width="300" height="170" /> सभा को संबोधित करते वक्ता[/caption] सभा में जिला प्रशासन और राज्य सरकार से वर्षो से बंद पड़े फाटक को खोलने की मांग की गई. निर्णय लिया गया कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा. छात्र नेता राकेश सिंह ने कहा कि मार्च 2021 से ओवरब्रिज निर्माण के लिए फाटक बंद किया गया था. फाटक बंद होने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय दुकानदारों का बिजनेस ठप हो गया है. आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगो की मांग है कि ओवरब्रिज के नाम पर वर्षो से बंद पड़े फाटक को अब खोल दिया जाए. वरना उग्र आंदोलन होगा. कहा कि उपायुक्त से वार्ता की जाएगी और जल्द से जल्द फाटक खुलवाने की मांग की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/yamraj-came-on-the-road-of-dhanbad-so-far-twelve/">धनबाद
की सड़क पर `यमराज` आया, अब तक बारह ------- [wpse_comments_template]

Leave a Comment