धनबाद: कतरास में मन की बात सुनने के लिए लगी लोगों की भीड़
Katras/Baghmara : प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वें एपिसोड को देखने एवं सुनने के लिए घरों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर लोगो की भीड़ लगी रही. लोग कार्यक्रम के निर्धारित समय 11 बजे दिन में टी वी स्क्रीन के सामने तन्मयता के साथ बैठ गए तथा प्रधानमंत्री के बातों को सुना. बाघमारा के बड़ी ठाकुर बाड़ी, मुराईडीह दुर्गा मंदिर आदि सार्वजनिक स्थानों पर बड़ा टी वी स्क्रीन लगाया गया था. बड़ी ठाकुर बाड़ी में सत्यनारायण पांडेय, दिनेश ठक्कर आदि सक्रिय रहे. मुराईडीह दुर्गा मंदिर में बाघमारा के विधायक की पत्नी तथा सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment