Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर मल्टीप्लेक्स में सिनेमा का आनंद लेने उमड़े लोग

Dhanbad : राष्ट्रीय सिनेमा दिवस 23 सितंबर धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-demand-of-24-thousand-honorarium-the-sahiyas-staged-a-sit-in-outside-the-cs-office/">(Dhanbad)

के दो मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को 75 रुपये में पूरे दिन फ़िल्म दिखाई गई. ऑफर को देखते हुए लोगों ने भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और परिवार के साथ फ़िल्म का आनंद लिया. यह सुविधा प्रभातम मॉल स्थित आइनॉक्स और ओजोन गैलेरिया सरायढेला के आइनॉक्स में मिली. दोनों हॉल फुल रहे. आइनॉक्स के महाप्रबंधक दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के इस फैसले को लोगों ने खूब सराहा है. मल्टीप्लेक्स पहुंची सिनेमा प्रेमियों की भीड़ ने भी इसे साबित किया है. उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के उपलक्ष्य में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन फैसला लिया था कि 23 सितंबर को देशभर के तमाम मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को ₹75 में पूरे दिन कोई भी शो दिखाया जाएगा. प्रभातम मॉल की चार स्क्रीन में कुल 888 सीट पर दर्शक फिल्म का लुफ्त उठा रहे हैं. कोरोना काल में फिल्म उद्योग और मल्टीप्लेक्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. इसके बाद भी लोग बड़े पर्दे से दूरी बना रहे थे. फिल्म प्रेमियों को एक बार फिर बड़े पर्दे जोड़ने के मकसद से यह निर्णय लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-adopt-family-planning-keep-the-gap-between-two-children-for-5-years-dr-mihir/">धनबाद

: परिवार नियोजन अपनाएं, दो बच्चों के बीच अंतर 5 साल तक रखें- डॉ. मिहिर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही