Search

 
 
 

धनबाद: निरसा में तेज आंधी व बारिश से लोग हुए परेशान

 

नाला का गंदा पानी मंदिर व घरों में घुसा, सड़क बनी तालाब

Nirsa : बुधवार 24 अगस्त की शाम तेज आंधी व बारिश से लोग काफी परेशान रहे. सबसे ज्यादा परेशानी घर से बाहर निकले लोगों को हुई. निरसा काली मंदिर जीटी रोड की बगल में नाला का पानी सड़क और लोगों के घरों के अलावा मंदिर में घुस गया. कोलकाता जाने वाली पार्किंग सड़क भी पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई. इस कारण लोगों को आवागमन में को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि एनएच 2 के अधिकारियों सहित प्रतिनिधियों से अनुरोध के बावजूद नाला की सफाई नहीं की गई. नतीजतन नाला का गंदा पानी घरों में घुस गया. लोगों ने सीओ व बीडीओ से गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द नाला की सफाई कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही