Search

 
 
 

धनबाद : सांड़ों के आतंक से लोग दहशत में, नगर निगम ने साधी चुप्‍पी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320679&action=edit">(Dhanbad)

शहर में आवारा पशुओं खासकर सांड़ों के आतंक से लोग दहशत में हैं. सड़कों पर घूमते सांड़ राहगीरों को रोज निशाना बना रहे हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर से पूरी तरह बेखबर है. आवारा सांड़ों के हमले से अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. लगातार डिजिटल मीडिया इस मुद्दे को प्रमुखता उठाता रहा है. लगातार की इस मुहिम से अब शहर के अधिवक्ता भी जुड़ गए हैं. अधिवक्ता धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने 30 मई को नगर आयुक्त सत्‍येंद्र कुमार को पत्र लिखकर आवारा पशुओं, खासकर सांड़ों को शहर से बाहर करने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा हैं. शहर के कोर्ट मोड़, पुराना बाजार, हीरापुर हटिया, स्टील गेट, धनबाद रेलवे स्टेशन, बरटांड़ बस स्टैंड, पुलिस लाइन आदि इलाकों में सांड़ों के हमलों से खौफजदा लोग घरों से निकलने में हिचकते हैं. पिछले दिनों तो एक महिला मरते-मरते बची. आवारा सांड़ ने महिला का पेट चीर डाला था.

बाड़े में बंद करने या शहर से दूर ले जाकर छोड़ने की सलाह

अधि‍वक्‍ता ने कहा कि साड़ों को खाने की जितनी खुराक चाहिए, वो सड़क और बाजार में भटकने से नहीं मिल पाती. ऊपर से गर्मी की मार. इससे रोड पर घूमते सांड़ हिंसक होने लगे हैं. निगम या तो इन्हें बाड़े में बंद कर खाने-पीने का उचित प्रबंध करे, या फि‍र शहर से काफी दूर ले जाकर छोड़ने की व्‍यवस्‍था करे. ज्ञात हो कि इसके पहले भी हीरापुर के लोग नगर आयुक्त और डीसी को आवेदन देकर सांड़ों से निजात दिलाने का आग्रह कर चुके हैं. लेकिन निगम और जिला प्रशासन की और से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320741&action=edit">धनबाद

: BCCL की 25% हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ 3 जून को कोयला भवन पर प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही