Search

 
 
 

धनबाद: पानी के लिए लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को किया जाम

 

पुलिस ने समझा-बुझाकर किया शांत, नहीं मिला पानी तो फिर करेंगे आंदोलन

Jharia : विगत डेढ़ माह से पानी की समस्या से जूझ रहे डिगवाडीह माझी बस्ती एवं डिगवाडीह 12 नंबर के लोगों ने सोमवार 3 जुलाई की दोपहर झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने माडा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि करीब डेढ़ माह से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. कई बार माडा के अधिकारियों को सूचना दी. लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला. अधिकारी कहते हैं कल से जलापूर्ति बहाल हो जाएगी. परंतु आज डेढ़ माह से पानी नहीं मिला, जिससे परेशान हो कर झरिया-सिंदरी रोड को जाम कर दिया. सूचना पाकर जोरापोखर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. पुलिस ने कहा कि माडा के एसडीओ से वार्ता की जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सुचारू रूप से पानी नहीं मिला तो पुनः सडक पर उतरने पर बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही