Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पंचायती राज दिवस पर महुदा में लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

Mahuda : महुदा (Mahuda) क्षेत्र में पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को स्वच्छता व विकास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. छत्रुटांड़ पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में मुखिया नंदनी कुमारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महतत्व समझाया. कहाक  गंदगी से कई गंभीर बिमारियां हो रही है. घर के आसपास की नाली को साफ-सुथरा रखें. आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने दें. उन्होंने संकट वाले इलाकों में पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. मौके पर पंचायत सचिव लालचंद महतो, दिनेश कुमार प्रमाणिक, कार्तिक महतो, तैमुन बीबी, उमेश साव, तरुण महतो, आनन्द महतो, सुनील सोरेन आदि मौजूद थे. उधर, कांड्रा राजकीय मध्य विद्यालय में मुखिया रिंकू देवी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली. मौके पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली. रैली में पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. इरफान अनवर, बिनोद सिंह, विपुल कुमार, छुनु कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही