Search

 
 
 

धनबाद: पानी के लिए अलकडीहा के लोगों ने की सड़क जाम, ट्रांसपोर्टिंग रोकी

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया के अलकडीहा ओ पी क्षेत्र अंतर्गत जिनागोड़ा काली स्थान के समीप स्थानीय लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर 4 जुलाई सोमवार को बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और बीसीसीएल में हाइवा का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. विरोध प्रदर्शन में शामिल शांति देवी और बैजू पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले छह महीनों से बीसीसीएल का समरसेबुल पम्प खराब होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है. यही नहीं माडा से मिलने वाले पानी की पाइप भी फट गई है, जिससे काली स्थान क्षेत्र में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि कई बार बीसीसीएल के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है. विवश होकर स्थानीय लोग सड़क जाम कर समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-arrival-of-the-chief-minister-employment-was-snatched-away-then-the-footpath-shopkeepers-landed-on-the-road/">धनबाद

: मुख्यमंत्री के आगमन पर छिना रोजगार तो सड़क पर उतरे फुटपाथ दुकानदार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही