Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रन फॉर सिंदरी के तहत हर उम्र के लोगों ने लगाई दौड़

Sindri : सिंदरी (Sindri) रन फॉर सिंदरी 2023 के तहत 14 अप्रैल शुक्रवार की सुबह हर उम्र के महिला, पुरुषों व बच्चों ने दौड़ लगाई. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर यह आयोजन एथेलेटिक क्लब की पहल पर हुआ. दौड़ में सभी विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया. क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि सुबह छः बजे दौड़ में हर वर्ग के लोगों ने जोश से भाग लिया. जितना जोश बच्चों व महिला वर्ग में था, उतना ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी देखने को मिला. बच्चों की प्रतिस्पर्धा को एफसीआई सिंदरी के संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी ने, महिलाओं व बालिकाओं की दौड़ को गुरुद्वारा प्रबंधक डॉ स्मृति नागी व वृद्ध वर्ग को क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाई. क्लब अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को एसबीआई सिंदरी ने भी प्रोत्साहित किया है. पुरुष वर्ग में मोतीलाल महतो प्रथम, पंकज कुमार महतो द्वितीय व विकास कुमार गोराईं तृतीय स्थान पर रहे. बच्चों में राहुल कुमार महतो प्रथम, राजू रजवार द्वितीय व दिवास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में डोली कुमारी प्रथम, नूनीबाला कुमारी द्वितीय व अन्नू कुमारी तृतीय रही. महिला वर्ग में इंदु बाला प्रथम, गुड्डी देवी द्वितीय व रेखा देवी तृतीय स्थान पर रहीं. 60 वर्ष से अधिक उम्र के धावकों में होशियार सिंह प्रथम, उमाशंकर सिंह द्वितीय व इंद्रमोहन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक पर समारोह में विजेताओं को मेडल व भागीदारों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही