Search

 
 
 

धनबाद:  सिंदरी में अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को हर उम्र के लोग लगाएंगे दौड़

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर 14 अप्रैल को सुबह छः बजे सिंदरी एथलेटिक क्लब ने दौड़ का आयोजन किया है. क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि दौड़ में हर आयु के महिला, पुरुष व वृद्ध धावक सहित आम नागरिक शामिल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि बालकों व पुरुषों की दौड़ डीएवी स्कूल मैदान से शुरू होगी व जयहिंद मोड़, कुँवर सिंह चौक होते हुए रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक पर समाप्त होगी. महिलाओं व बालिकाओं के लिए यह दौड़ सिंदरी गुरुद्वारा से कुंवर सिंह चौक होते हुए रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक तक जाएगी. वृद्धों की उम्र का ध्यान रखते हुए दौड़ शहरपुरा के कुंवर सिंह चौक से शुरू होगी व रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक पर समाप्त होगी. दौड़ में सिंदरी के सभी विद्यालयों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है. 14 अप्रैल शाम चार बजे रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक पर समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. दौड़ में शामिल होने वाले धावकों को भी सिंदरी एथलेटिक क्लब की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा. कार्यक्रम की रूपरेखा क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, सचिव उत्तम सिंह व कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया ने तय की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही