Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह की इफ्तार पार्टी में जुटे सभी धर्मों के लोग

Jharia : रमजान के पावन माह के अवसर पर‌ झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह 16 अप्रैल की शाम आरएसपी कॉलेज परिसर में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया. इफ्तार पार्टी में झरिया, धनबाद, सिंदरी, बाघमारा सहित विभिन्न क्षेत्रों ‌के बड़ी संख्या में रोजेदार समेत सभी धर्म के लोग शामिल हुए और भाईचारे का संदेश दिया. रोजेदारों के लिए कॉलेज परिसर में नमाज की भी व्यवस्था थी. विधायक पूर्णिमा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सभी समुदाय में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है. मौके पर हर्ष सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, राम रहीम,रामकृष्ण पाठक, मृणाल कांत‌ सिंह,विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, सूरज सिंह, मुख्तार खान, अब्दुल करीम अंसारी, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ठ, महेश शर्मा, रूपा देवी, प्रह्लाद धारी, जलाल अंसारी, भगवान दास  मुख्तार अंसारी, गणेश बहादुर सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, मनोहर रजवार, भोला सिंह, शशी सिंह, कौशल सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही