धनबाद: मूलभूत सुविधा व रोजगार के साथ ही हटेंगे बागडिगी के लोग: रागिनी सिंह
Jharia : झरिया (Jharia) भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह शुक्रवार 3 मार्च को बागडिगी कोलियरी के हाडी पट्टी पहुंची. लोगों की समस्याएं सुनी. बबलू भगत ने कहा कि अगर हमलोगों को हटाना है तो सभी सुविधा व रोजगार के साथ एक ही जगह बसाया जाए. लोग झरिया विधानसभा में ही बसना चाहते हैं. लोगों की बात सुनने के बाद रागिनी सिंह ने कहा कि प्रबंधन व आउटसोर्सिंग प्रबंधन को मनमाने तरीके से हटाने नहीं देंगे. खुद वाहन के सामने खड़े हो जाएंगे. मेरे ऊपर चढ़ा कर ही बागडिगी पर परियोजना का वाहन चलेगा. जहां मूलभूत सुविधा व रोजगार के साधन हैं, वही पर लोगों को बसाया जाएगा. लोग झरिया विधानसभा क्षेत्र में ही बसने की बात कर रहे हैं. इसका भी ख्याल रखा जाएगा. कहा कि प्रबंधन व निजी परियोजना के लोगों की मनमानी नहीं चलने देंगे. लोग हम पर भरोसा रखें व किसी दलाल के चक्कर में नही आएं. क्षेत्र में कई दलाल भी सक्रिय हैं, जो कई तरह का प्रलोभन देकर हटने की बात करेंगे. ऐसे लोगों के झांसे में नही आना है. मौके पर राजाराम पासवान, बबलू भगत, उमेश यादव, निर्मला देवी, शैलेंद्र सिंह, अनंत ओझा, अभिषेक पांडेय, रोहित बिंद, गोपाल चौधरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment