Search

 
 
 

धनबाद :  भूली के लोगों ने जगजीवन बाबू को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि

 
Bhuli : ई ब्लॉक सेक्टर 5 में बुधवार 5 अप्रैल को जगजीवन बाबू की जयंती मनाई गई. समारोह का आयोजन जगजीवन बाबू सेवा समिति ने किया था. इस अवसर पर बाबूजगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी अनंतनाथ सिंह ने कहा कि भूली जगजीवन बाबू की कृति है. जगजीवन बाबू के कारण ही हम सब लोग भूली में शांतिपूर्वक सुख चैन से रह रहे हैं. भूली को संजो कर रखना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. समारोह में नीलू कांत सिन्हा, राजू प्रसाद हरि, सरजू सिंह, विजय नारायण पांडे, मनोज सिंह, दिनेश यादव,  पूर्व पार्षद रणजीत कुमार उर्फ बिल्लू, पंकज सिंह, गंगा बाल्मीकि, जितेंद्र कुमार, सुनील पासवान, मनमोहन सिंह, राजदेव राम, अरुण मंडल, गुड्डू चौधरी, जितेंद्र सिंह, आनंद निषाद, राणा दत्ता, प्रमोद पासवान, जुगन सिंह, मन्नू प्रसाद हारी, समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही