Search

 
 
 

धनबाद : छलछलिया धौड़ा के लोगों ने किया ओबी डंपिंग विरोध

 

शौच जाना भी हुआ मुश्किल, मैदान का अस्तित्व भी खतरे में

Jharia : लोदना क्षेत्र संख्या 10 में आउटसोसिंग परियोजना से प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. खराब हवा सुधर नहीं रही है, वहीं, जबकि स्वच्छ हवा देने वाले पेड़-पौधे धूल से लदे हुए हैं. प्रदूषण से लोदना क्षेत्र संख्या 10 अंतर्गत बालुगद्दा, लिलोरीपथरा व छलछलिया धौड़ा के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. सोमवार 31 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने ओबी डंप करने आए वाहनों को रोक दिया व प्रदर्शन किया. भारी संख्या में लोगों का विरोध देख डंपिंग वाहन जहां के तहां खड़े रह गए. छलछलिया धौड़ा की महिलाओं का कहना है कि सरकार कहती है कि हर घर में शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए. हर घर नल जल होना चाहिए. परंतु छलछलिया धौड़ा के अधिकतर लोग खुले में शौच करने को विवश हैं. इसके अलावा बीसीसीएल यहां डंपिंग कर परेशान कर रहा है. बीसीसीएल पहले घरों में पानी व शौचालय की व्यवस्था करे, वरना उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. धौड़ा निवासी मंटू राम ने कहा कि बीसीसीएल जहां ओबी डंप करा रहा है, वह खेल मैदान है. बच्चे वहां खेलते हैं. कुछ माह पूर्व लोगों ने यहां तीन हजार पौधे लगाए थे. लेकिन बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी की मिलीभगत से इस मैदान का अस्तित्व खतरे में है. आज ओबी डंप का काम बंद कराया है. अब जिले के वरीय अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही