Search

 
 
 

धनबाद : चापापुर आउटसोर्सिंग में चार गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिंग ठप

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली स्थित चार गांव के लोगों ने मंगलवार 14 जून की दोपहर इसीएल के चापापुर आउटसोर्सिंग में जमकर प्रदर्शन किया. लोगों ने कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप कर दी और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व मिहीलाल सोरेन ने किया. उन्होंने कहा कि इसीएल के चापापुर आउटसोर्सिंग के कार्यक्षेत्र में चार गांव हैं. इन गांवों के लोग डरे सहमे हुए हैं. चारों गांवों की जमीन पूरी तरह खोखली हो चुकी है. किसी भी वक्त यहां के लोग काल के गाल में समा सकते हैं. पिछले दो वर्षों से लगातार प्रबंधन को मेमोरेंडम दिया गया. प्रबंधन से आग्रह किया है कि उन जगहों की भराई की जाए.   [caption id="attachment_331817" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/transporting-300x166.jpeg"

alt="" width="300" height="166" /> ट्रांसपोर्टिंग बंद कर परिसर में खड़े वाहन[/caption] परंतु प्रबंधन आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है .बीच बीच में काम की शुरुआत कर ग्रामीणों को बेवकूफ बनाया जा रहा है.  बाध्य होकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले भी कई बार प्रदर्शन किया, लेकिन प्रबंधन टाल मटोल कर रहा है. अगर प्रबंधन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. पूरे मुगमा एरिया का चक्का जाम  कर दिया जाएगा. प्रदर्शन करने वालों में रविलाल सोरेन, नरेंद्र हेंब्रम, बोदीनाथ सोरेन, वासुदेव सोरेन, जगदीश हांसदा, साहेबलाल मुर्मू, सुबोध मरांडी, राजा मरांडी, अमित सोरेन, ज्योतिन हेंब्रम, महादेव मरांडी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शांमिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-50-year-old-bccl-workers-body-found-in-suspicious-condition-inside-the-house/">धनबाद:

घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला 50 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी का शव [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही