Search

धनबाद: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझते झरिया के लोगों ने किया प्रदर्शन

Jharia: शहर में बिजली संकट बुधवार 31 मई को भी यथावत रहा. सुबह से ही बिजली के लिए परेशान लोगों का धैर्य जवाब दे गया. स्थानीय लोगों ने बाटा मोड़ स्थित चौक पर प्रदर्शन कर लगभग एक घंटे सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गौरतलब है कि भीषण गर्मी में झरिया की जनता बिजली संकट से जूझ रही है. आए दिन कहीं ट्रांसफार्मर जलने, कहीं तार गिर जाने, कहीं जंपर कटने एवं अन्य तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. अभी हाल में ही कोइरी बांध सतमोरवा के समक्ष ट्रांसफॉर्मर जल जाने से 3 दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. मंगलवार को मरम्मत कर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जो दूसरे दिन सुबह पुनः जल गया. स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर बाटा मोड़ में बिजली विभाग तथा जनप्रतिनिधि के खिलाफ जमकर आग उगली. पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा झरिया की जनता चिराग तले अंधेरा वाली कहावत से रूबरू हो रही है. पूरे देश को खनिज संपदा से रोशनी देने वाली झरिया अंधेरे में रहने को विवश है. अशोक बरनवाल ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से बच्चों के पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है, जबकि व्यापार में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. रंजीत गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग जल्द सुधार करे. कल्लू गुप्ता ने कहा कि झरिया वासियों के साथ अन्याय हो रहा है. आक्रोश व्यक्त करने वालों में से गणेश गुप्ता, अजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, अरविंदम बनर्जी, राम गोपाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मिठू श्रीवास्तव, मोहम्मद आमीन, गोलू सोनी, विट्ठल श्रीवास्तव, पुतुल श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, लीला बावरी, निशा देवी, विमला देवी, शांति देवी, अनीता देवी,  संतोष केसरी, शंभू ठाकुर, राहुल बाल्मीकि समेत कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp