Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली संकट से त्रस्त झरिया के लोगों ने थाली पीटकर जताया विरोध

Jharia : झरिया (Jharia) जारी बिजली संकट से त्रस्त कपड़ापट्टी के व्यवसायियों व आम लोगों ने 12 जून की शाम थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन किया. संस्था धनबाद निर्माण के बैनर तले हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं. इस भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से जनता परेशान है. 2 नंबर का आरएमयू स्विच जले महीनों हो गए. कार्यपालक अभियंता से बार-बार अनुरोध के बाद भी स्विच नहीं बदला गया. मामूली फॉल्ट में भी पूरे इलाके बिजली गुल हो जाती है. रात में बिजली कटने से भीषण गर्मी की वजह से लोग सो नहीं पा रहे हैं. संस्था के उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रदर्शन में अमित कुमार साहू, शिव चरण शर्मा, श्रीकान्त अम्बष्ठ, सुरेश अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया, दीपक कुमार दत्ता, प्रदीप तुल्सायान, बसंत अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनूप बंसल, चेतन ठक्कर, सुरेंद्र अग्रवाल, अजीत वर्णवाल, राजेश श्रीवास्तव, मुन्ना सिन्दूरिया, बच्चू प्रसाद गुप्ता आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-ghanudih-colliery-power-house-scrap-vehicles-and-tires-worth-lakhs/">धनबाद

: घनुडीह कोलियरी बिजली घर के पास लगी आग, लाखों के स्क्रैप वाहन व टायर राख  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही