Search

 
 
 

धनबाद: झरिया की जनता को अब नहीं होगी पानी समस्या :  पूर्णिमा नीरज सिंह

 

जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन में 11 केवी फीडर सेंटर का किया शिलान्यास

Jorapokhar:  कोयलांचल की 7 लाख की आबादी को पानी की सप्लाई करने वाले झमाड़ा जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा में बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी. चार माह बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने लगेगी. अब झरिया व आस पास के लोगों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा. यह आश्वासन झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह ने जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन में 11 केवी फीडर सेंटर का शिलान्यास करते हुए दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने कार्यकाल के दौरान झरिया में समस्याओं का पहाड़ खड़ा कर दिया है. अब झरिया की जनता किसी समस्या पर बिना मध्यस्थता के सीधा संवाद कर सकती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लगभग 7 किलोमीटर में बिजली का तार को बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा. चार महीने में ही अभिकर्ता काम पूरा कर बिजली की सप्लाई कर देंगे. इस पर 2करोड़,36 लाख रुपये खर्च किये गे. विधायक न कहा कि झरिया के लोगों को हर हाल में पानी, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इस अवसर पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मनीष चंद पुनीत, आलोक करकेटा, राकेश कुमार, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही