Search

 
 
 

धनबाद: जल समस्या से परेशान कुसमाटांड़ के लोगों ने पीएचडी के खिलाफ की नारेबाजी

 
Sindri :सिंदरी (Sindri)  बलियापुर प्रखंड के कुसमाटांड़, पांडे टोला के अधिकतर चापाकल पिछले कई महीनों से खराब हैं. टोला में जल संकट उत्पन्न हो गया है. शुक्रवार 26 अगस्त को पेयजल व खराब पड़े चापाकल की मरम्मत की मांग को लेकर टोला वासियों ने पीएचडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों की मांग है कि जलापूर्ति के लिए उचित व्यवस्था की जाए. यूथ कांग्रेस सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के महासचिव तरुण पांडे ने कहा कि टोला में करीब 1000 लोग रहते हैं. सौर ऊर्जा की टंकी पिछले डेढ़ साल से बंद है. 2 माह पूर्व सोलर प्लेट की चोरी हो गई थी. विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई है. अधिकतर चापाकल मरम्मत के अभाव में बेकार पड़े हैं. लोगों को पेयजल के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन होगा. मौके पर तरुण पांडे, रीना पांडे, कविता देवी, कदमी देवी, रेखा देवी, प्रतिमा देवी, मोचीराम मोदक, मनोज महतो, राजीव कुमार पांडे, पुष्पा देवी, करुणा वाला देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, पुतुल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-gst-hit-on-ganesh-chaturthi-bappa-became-one-and-a-half-times-more-expensive/">धनबाद:

गणेश चतुर्थी पर जीएसटी  की मार, बप्पा हुए डेढ़ गुना महंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही