Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जलसंकट से त्रस्त लोयाबाद के लोगों ने माडा पानी टंकी पर किया हंगामा, प्रदर्शन

Putki : लोयाबाद बाजार व आसपास की करीब 5000 की आबादी पिछले एक माह से पेयजल संकट झेल रही है. गुस्साए लोगों ने 6 अप्रैल को करकेंद स्थित माडा की जलमीनार के पास पहुंचकर हंगामा किया और जमकर प्रदर्शन किया. विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की. हंगामा बढ़ता देख माडा कर्मियों को पुलिस को बुलानी पड़ी. पुटकी थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप रंजन जवानों के साथ पहुंचे और जलापूर्ति जल्द शुरू कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया. ज्ञात हो कि लोयाबाद बाजार, एकडा, 40 धौड़ा, 5 नम्बर, दुर्गा मंदिर व आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से अनियमित जलापूर्ति हो रही है. इन इलाकों में करकेंद जलमीनार से पानी आता है. लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन के अंतराल पर महज 20 से 30 मिनट तक नल का पानी चलता है. पानी का रंग काला व मटमैला रहता है, जिसे पीने के काम में नहीं लाया जा सकता है. आरोप लगाया कि लोयाबाद की पाइपलाइन से करकेंद के कुछ लोगों ने मिलीभगत कर अवैध कनेक्शन ले लिया है. प्रदर्शन का नेतृत्व संतोष वर्णवाल व सुनील रजक कर रहे थे. माडा के पंप ऑपरेटर ज़ाकिर हुसैन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि जलमीनार का मोटर ख़राब है. दो दिन में मरम्मत कर सुचारू रूप से जलापूर्ती शुरू की जाएगी. प्रदर्शन में आशीष विस्वास, राहुल वर्णवाल, रितिक चौधरी, शुभम चौधरी, शानू वर्णवाल, कौशल विकास सिंह, सुनील रजक, सिकंदर शर्मा, पिंटू गुप्ता, कपूर पासवान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dr-jp-shoor-director-of-dav-headquarters-delhi-will-come-to-sindri-on-7th/">धनबाद

: डीएवी मुख्यालय दिल्ली के निदेशक डॉ. जेपी शूर 7 को सिंदरी आएंगे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही