Search

 
 
 

धनबाद : अपने अधिकार के लिए एकजुट हों माहुरी समाज के लोग- राजेश गुप्ता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-park-market-chamber-of-commerce-opposed-parking-charge/">(Dhanbad)

निवासी राजेश गुप्ता को अखिल भारतीय माहुरी वैश्य महामंडल का अध्यक्ष अध्‍यक्ष बनाए जाने पर 3 जुलाई को करकेंद स्थित माहुरी अतिथि भवन में उन्‍हें सम्मानित किया गया. केंदुआ करकेंद माहुरी वैश्य मंडल की ओर से आयोजित समारोह में समाज के गणमान्‍य लोग मौजूद थे. मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता व नकुल गुप्ता गुलदस्‍ता भेंटकर उनका स्‍वागत किया. केंद्रीय अध्‍यक्ष राजेश गुप्ता ने समाज के लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की. कहा कि समाज के विकास व लोगों के सुख-दुख में हमेशा सा‍थ रहेंगे. कमजोर तबके के लोगों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर खास जोर रहेगा. मौके पर प्रदीप गुप्ता, विजय कुमार, रविकांत गुप्ता, नयन गुप्ता, माहुरी महिला समिति की राज कुमारी गुप्ता, प्रभा गुप्ता, रजनी गुप्ता, स्मिता गुप्ता, रुचिका गुप्ता, ममता गुप्ता, रश्मि गुप्ता सहित समाज के अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-booking-of-tickets-in-trains-started-for-durga-puja-diwali-and-chhath/">धनबाद:

 दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए शुरू हो गई ट्रेनों में टिकट की बुकिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही