Search

धनबाद : पेयजल समस्या से परेशान हैं मुगमा स्टेशन रोड के लोग

लोगों ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी से की पहल की मांग
Nirsa : पेयजल की समस्या को लेकर रविवार 13 अगस्त को मुगमा स्टेशन रोड के ग्रामीण पूर्व विधायक अरूप चटर्जी से निरसा स्थित उसके आवास पर मिले. कहा कि मैथन पीएचईडी विभाग द्वारा रात एक बजे से तीन बजे के बीच जलापूर्ति की जाती है. पानी लेने के लिए रात की नींद हराम हो जाती है. लोगों ने कहा कि उन्हें मैथन-धनबाद जलापूर्ति योजना से कनेक्शन दे दी जाय या रात की जगह सुबह और शाम में जलापूर्ति की जाये. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने मोबाइल पर पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से बात की और आने को कहा. अधिकारियों ने मुगमा मोड़ स्थित डाक बंगला मे पूर्व विधायक की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों में गीता सिंह, अलका लाल, संजू सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, सरिता रवानी, अंजू चटर्जी, जोबा विश्वास, ईतू चौधरी, मुन्ना लाल, शंकर सिंह, हितेष विश्वास, बापी अंसारी, रंजन लाल, मिठू लाल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-in-kaliasol-the-bjp-took-out-a-tricolor-rally-at-every-house/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: कलियासोल में भाजपाइयों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp