Search

 
 
 

धनबाद : जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से निरसा के लोग पलायन को मजबूर-गोस्वामी

 
बेलडांगा में एनसीपी की बैठक, क्षेत्र में बंद हुए कल-कारखाने को लेकर जताया रोष Nirsa : निरसा प्रखंड के बेलडांगा गांव में 31 जुलाई सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रदीप महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने कहा कि निरसा विधानसभा के छात्र, नौजवान, किसान व मजदूर लगातार एनसीपी में शामिल हो रहे हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है. आज तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए सभी ने निरसा की जनता को ठगने का काम किया. 20 साल पहले निरसा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था. यूपी,  उड़ीसा व बंगाल के लोग काम के लिए यहां आते थे, परंतु जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण एक-एक करके तमाम कल करखाने बंद हो गए. परिणामस्वरूप आज निरसा के लोग निराश हो गए. यहां के शिक्षित बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य में पलायन के लिए मजबूर हैं. श्री गोस्वामी ने कहा कि निरसा में कई आउटसोर्सिंग कंपनी चल रही है. एमपीएल जैसी कंपनी रहने के बावजूद यहां के लोग रोजगार के लिए दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं. ऐसे जनप्रतिनिधियों के रहते निरसा में विकास की परिकल्पना करना बेमानी होगी. एनसीपी ही एक ऐसी पार्टी है जो निरसा में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में विकास की गाथा लिख सकेगी. इसलिए निरसा के साथ-साथ झारखंड में एनसीपी को लाना बहुत जरूरी है. बैठक में पतित पावन तिवारी, विमल गोराई, सागर मोदी, उचित बाउरी, सोहराब खान, सुरेंद्र महतो, प्रदीप महतो, विक्की बाउरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-newcomer-students-were-welcomed-at-dav-school-cfri/">धनबाद:

 डीएवी स्कूल सीएफआरआई में नवागंतुक छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही