Search

 
 
 

धनबाद : ट्रिपल ए से मुक्ति चाहती है निरसा विधानसभा की जनता- विजय कुमार

 
Maithon : धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर निरसा मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार चुनाव लड़ेंगे. वह 28 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व झामुमो नेता अशोक मंडल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ट्रिपल ए के कारण निरसा का विकास रुका हुआ है. नया निरसा बनाने के लिए युवाओं के आग्रह पर उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. विधानसभा क्षेत्र के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. विजय कुमार शुक्रवार को अग्रसेन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि निरसा के अब तक के नेताओं ने हमेशा आंदोलन को अपने फायदे के लिए बेचने का काम किया है. यहां की कंपनियों में स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है. यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो उनका पहला प्रयास निरसा विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाना होगा. इसके साथ ही क्षेत्र में 24 घंटे बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा की समुचित व्यवस्था हो, इसके लिए भी काम करेंगे. प्रेसवार्ता में ब्रह्मदेव यादव, रंजीत शाही, कर्मवीर यादव, अमरीक सिंह डांग, रंजीत पासवान, गजाधर यादव, रामस्वरूप यादव, मिथिलेश यादव, रामाशीष यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-the-list-of-star-campaigners-many-names-including-modi-shah-nadda-yogi-rajnath/">भाजपा

ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी,शाह, नड्डा,योगी,राजनाथ सहित कई नाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही