Search

 
 
 

धनबाद: शिवलीबाड़ी के लोगों ने सांसद से लगाई गुहार- ‘सर बेघर होने से बचा लीजिए’

 
  Nirsa : निरसा (Nirsa) शिवलीबाड़ी के लोगों ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए शुक्रवार 8 जुलाई को सांसद पीएन सिंह से गुहार लगाई. कहा हमलोगों को बेघर होने से बचा लीजिए. कई पुश्त से हमलोग यहां गुजर बसर कर रहे हैं. बाप-दादा द्वारा बनाये गये आवास में रह रहे हैं. अब रेलवे कहता है कि जमीन हमारा है, 12 जुलाई तक घरों को खाली कर दें.

    सांसद और डीसी ने दिया आश्वासन

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे के भेजे नोटिस पर शुक्रवार को शिबलीबाड़ी मध्य पंचायत की मुखिया अनामिका देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सांसद एवं उपायुक्त संदीप सिंह से मिला. ग्रामीणों ने पुनर्वास की व्यवस्था एवं उचित मुआवजे की मांग की. सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल को पत्र लिखकर कम से कम लोगों को विस्थापित करने तथा उनके पुनर्वास के लिए उपायुक्त से बात करने का आश्वासन दिया. उपायुक्त ने भी प्रतिनिधि मंडल को पुनर्वास का आश्वासन देते हुए आसपास खाली पड़ी  सरकारी जमीन के बारे में जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल में उपमुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार, अशोक कुमार, मंजू देवी,  सावित्नी देवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही