Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी, झरिया के लोगों ने बिजली जीएम से की व्यवस्था सुधारने की मांग, चेतावनी भी दी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल के कई इलाकों में बिजली की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. हल्की सी बारिस में भी लाइन कट जाती है. लंबे समय से समस्या से दो चार हो रहे झरिया व सिंदरी के समाज सेवियों ने 11 जुलाई सोमवार को जीटा के महासचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह से मुलाकात की और समस्याओं के निराकरण की मांग की. महाप्रबंधक ने अगले एक सप्ताह बिजली की समस्या को कम करने का आश्वासन दिया. नागरिकों ने स्थिति नहीं सुधरने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी. मीडिया से बातचीत में जीटा महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व के जीएम से भी वार्ता हुई थी. कई बिंदुओं पर त्वरित कार्य करने का आश्वासन भी मिला था. परंतु उनके तबादले के बाद मामला फिर थम गया. उन्होंने कहा कि झरिया-सिंदरी के लोग काफी सहनशील हैं. इसीलिए अब तक चुप हैं. परंतु अब स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो गई है. अगर जल्द बिजली की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे.झारखंड बिजली वितरण निगम के महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बिजली की समस्या लेकर पहुंचे झरिया सिंदरी के लोग आए थे. उन्हें जल्द ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-and-health-workers-honored-for-doing-excellent-work-in-family-welfare/">धनबाद:

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही