Search

 
 
 

धनबाद:  राजू अंसारी की हत्या के बाद गुस्से में हैं मुहल्ले के लोग

 
Maithan :  घर में ताक-झांक का विरोध करने पर राजू अंसारी (25) की हत्या के बाद पूरे शिवलीबाड़ी अली मुहल्ले में मातम छा गया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इदर आरोपी चंगलू के खिलाफ लोग गुस्से में हैं. घटना के बाद एसडीपीओ पीताम्बर सिंह खरवार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने जानकारी ली और लोगों से पूछताछ की. सभी ने आरोपी चंगलू की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि वह अपराधी है, अब उसे किसी भी सूरत में मोहल्ला में रहने नहीं देंगे. एसडीपीओ ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की और आश्वस्त किया कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

           एक दिन पहले हुई थी चंगलू की पिटाई

[caption id="attachment_650064" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/raju-police-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> घटनास्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग[/caption] एक दिन पहले शुक्रवार की रात चंगलू की कुछ युवकों ने पिटाई की थी, जिससे वह गुस्से में था. सुबह जब राजू उसके घर पर गया तो वह नशे में था. उसने कहा कि मैं काफी तनाव में हूं, तुम जाओ बाद में बात कर लेंगे.। राजू नहीं माना और चंगलू को थप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या था, खुद को मुहल्ले का डॉन समझने वाले चंगलू ने आपा खो दिया. घर से चाकू निकाला और लगातार वार कर राजू की हत्या कर खुद फरार हो गया.

      सरेआम हत्या पर मूक दर्शक बने रहे लोग

[caption id="attachment_650065" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/raju-parijan-300x163.jpeg"

alt="" width="300" height="163" /> रोते-बिलखते परिजन[/caption] राजू की साली ने बताया कि घटना के समय कई लोग वहां मौजूद थे. लेकिन किसी ने राजू को बचाने की कोशिश नहीं की. चाकू के वार से बुरी तरह ज़ख़्मी होकर जमीन पर वह तड़पता रहा. तत्काल अस्पताल ले जाने के लिये सभी से हाथ जोड़ विनती की. लेकिन चंगलू के डर से कोई आगे नहीं आया. बाद में लल्लू नामक व्यक्ति कुछ लोगों के सहयोग से उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले गया. तब तक देर हो चुकी थी. कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी.

  शिवलीबाड़ी का आतंक है चंगलू

चंगलू हाल ही में आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल से छूट कर आया था. ट्रायल के दौरान उसके हाथ की तर्जनी में गोली लग गयी थी. इसी मामले में वह पुलिस कस्टडी से पीएमसीएच धनबाद से फरार हो गया था. लोगों ने बताया कि जब से वह जेल से छूट कर आया था मुहल्ले में आतंक मचा रखा था. लूट व छिनतई तो उसका पेशा बन गया था. बात-बात पर पटाख़ा फोड़ने की तरह फायरिंग करना उसकी आदत सी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही