Search

 
 
 

धनबाद : शांति सौहार्द के लिए समाज के लोगों ने आमलपाड़ा में की बैठक

 
दोनों ही समुदाय के लोगों ने दिया आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर Jharia : झरिया में पिछले कुछ दिनों से सामाजिक सौहार्द में तनाव को देखते हुए सोमवार 21 अगस्त को झरिया आमलपाड़ा स्थित हरि मंदिर प्रांगण में झरिया के सामाजिक लोगों ने शांति, भाईचारा व आपसी मेलजोल को लेकर बैठक की. दोंनो समुदाय के लोगों ने पिछले दिनों हुई घटना की निंदा किया. कहा कि कुछ युवकों के करतूत के कारण झरिया में अशांति का वातावरण फैल गया. लोगों ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने तय रूट से हटकर आमलपाड़ा स्थित मस्जिद के समीप धार्मिक नारेबाजी की. दूसरे दिन शांति समिति की अहम बैठक के दौरान थाना मोड के पास दूसरे समुदाय के लोगों की नारेबाजी व पुलिसकर्मियों पर पथराव की निंदा की गई. कहा कि दोनों और से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया. जिस कारण झरिया में तनाव फैल गया. बैठक में पहुंचे झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शांति कायम करने के लिए लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन का टेक्निकल सेल सोशल मीडिया पर नजर रख रख रहा है. गलत पोस्ट या हरकत करने वालो को बख्शा नही जाएगा. मौके पर मुख्तार खान, राजकुमार अग्रवाल, शमशेर आलम, शैलेश सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, मुख्तार रिजवी, बिष्णु त्रिपाठी,सुमन देवी, मोहसीन खान, अरिंदम बनर्जी, सद्दाम हुसैन, अरुण साव, राजेन्द्र साव, शिवराज चौहान, हाजी जावेद, सकील अंसारी, महबूब मुनिहार, बबलू वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-recovered-a-fine-of-25-thousand-from-the-operator-of-marriage-hall/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : निगम ने विवाह भवन के संचालक से वसूला 25 हजार का जुर्माना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही