Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची के लोगों ने कहा- पानी नहीं तो वोट नहीं

 

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Topchanchi : गर्मी बढ़ने के साथ ही तोपचांची प्रखंड में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के बीच आपस में अक्सर तकरार हो रही है. कई पंचायतों के लोगों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी दिखाई. जिला प्रशासन को यहां तक चेतावनी दे डाली कि यदि पानी की समस्या दूर नहीं हुई, तो इस बार लोकसभा चुनाव में वे लोग वोट नहीं देंगे. श्रीरामपुर पंचायत के हीरापुर गांव के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा मंदिर के समीप बनी जल मीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. इस जल मीनार से पानी की आपूर्ति कभी नहीं हुई. यहां तक कि पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है. प्रखंड की मतारी पंचायत के जियलगढ़ा में भी पानी की घोर किल्लत है. परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने जल मीनार का स्ट्रक्चर तो खड़ा कर दिया, लेकिन टंकी नहीं बैठाई. ऐसी स्थिति करीब पांच जगहों पर है.

मतारी पंचायत में सबसे ज्यादा परेशानी

मतारी पंचायत में छह से अधिक जल मीनार लगाई गई हैं. सिर्फ स्ट्रक्चर खड़ा कर छोड़ दिया गया है. ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है. ग्रामीण गोपाल पाण्डेय ने बताया कि हमें सरकार से दवा-दारू] दुनियादारी कुछ नहीं चाहिए. सिर्फ हमें पानी चाहिए. केंद्र सरकार अच्छी योजनाएं तो लाती है, लेकिन धरातल पर आते-आते बिचौलियों के बीच फंस कर रह जाती हैं. चुनाव के दौरान नेता लंबे-चौड़े वादे करते हैं, पर चुनाव खत्म होते ही सब कुछ हवा-हवाई हो जाता है. उन्होंने कहा इस बार हम लोगों ने तय किया है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं देंगे. जल नहीं तो वोट नहीं.

समस्या का जल्द ही होगा समाधान : एसडीओ

एसडीओ जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि पेयजल से संबंधित योजनाओं का कार्य प्रगति पर है. बहुत जल्द सभी योजनाओं को चालू कर दिया जाएगा. क्षेत्र का सर्वे किया गया है और प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है. गर्मी में वाटर लेवल नीचे जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हुई है. हीरापुर में भी योजनाएं चालू करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-chinmayas-animesh-rai-becomes-school-topper-in-jee-main-exam/">बोकारो

: जेईई मेन परीक्षा में चिन्मया के अनिमेष राय बने स्कूल टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही