Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग, रोड जाम

Advertisement
Advertisement
प्रशासन एवं विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी, कार्यपालक अभियंता के लिखित आश्वासन पर हटे लोग JHARIA : झरिया में इन दिनों पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. मंगलवार 4 जुलाई की शाम बनियाहिर के स्थानीय लोगों ने हनुमानगड़ी के समीप झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लगातार तीन घंटे से भी अधिक समय तक सड़क पर कब्जा जमाए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन एवं झरिया विधायक के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी पुलिस से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अथवा झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा को बुलाने की जिद कर रहे थे.

झरिया-सिंदरी रोड पर लग गई वाहनों की लंबी कतार

[caption id="attachment_688612" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jal-sankat-police1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस.[/caption] जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान झरिया पुलिस पूरी तरह से बेबस दिखी. स्थानीय लोगों ने बताया कि वैसे तो बनियाहीर के लोग पिछले तीन वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लेकिन पिछले 33 दिनों से हमारे घरों में नल के पानी का एक बूंद भी नही टपका है. इसी कारण् लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. लगभग 8 बजे रात को कार्यपालक अभियंता पंकज झा बनियाहिर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारी ने लिखित रूप में देकर प्रदर्शनकारियों आस्वस्त किया कि कल से सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी. इसके बाद लगभग 8:30 बजे प्रदर्शन कर रहे लोग सड़क से हटे और आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ. पंकज झा ने बताया कि जितनी भी पाइपलाइन में लीकेज थी उसे मरम्मत किया गया है. पानी आपूर्ति के समय बिजली बाधित रहने से कई क्षेत्रों में पानी आपूर्ति नही की जा सकी. कल सुबह 5 जुलाई से सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/w-baori-looking-at-a-burst-pipe-in-maithon/">धनबाद:

 मैथन में राइजिंग फाइप फटने से चिरकुंडा में जलापूर्ति ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही