Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अवैध रूप से कोयला चुन रहे लोगों ने किया सीआईएसएफ पर हमला

 Nirsa : निरसा (Nirsa) सीआईएसएफ की बंगाल तथा निरसा कैंप की टीम ने मंगलवार 24 जनवरी को संयुक्त रूप से ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत राजा कोलियरी में औचक छापेमारी की. वहां दर्जनों की संख्या में अवैध कोयला चुन रहे लोग टीम को देखकर भागने लगे. भागने के क्रम में कुछ लोग गिरकर चोटिल हो गये, तो कुछ लोग सीआईएसएफ टीम के हत्थे चढ़ गये. इस कार्रवाई से आक्रोशित कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और जमकर पत्थरबाजी की. कोयला चुनने वालों ने बताया कि सीआईएसएफ की टीम ने दो लोगों को मौके से ही पकड़ लिया था. मगर उन्हें थाना के हवाले नहीं किया. उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई, जिसमें सभी घायल हो गए. साथियों ने उसे बचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की टीम पर पथराव किया. पत्थरबाजी में सीआईएसएफ के लगभग 4 वाहनों के शीशे टूट गए. घटना के बाद निरसा थाना का गश्ती दल पहुंचा व विधि व्यवस्था बनाए रखने में जुट गया. सीआईएसएफ की टीम ने निरसा थाना में लिखित शिकायत की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही