Search

 
 
 

धनबाद : लिलोरी मंदिर के निकट कचरा डंप करने के फैसले पर लोगो का विरोध तेज़

 
लोगों ने कहा, लिलोरी मंदिर बड़ी धरोहर, कचरा डंपिंग यार्ड पास होने से लोगों को होगी परेशानी
Katras : कतरास में लिलोरी मंदिर के निकट बने पुराने पार्क में कचरा डंप करने के नगर निगम के निर्णय पर स्थानीय लोगो ने कड़ी आपत्ति जताई है. बुधवार 16 अगस्त को लिलोरी मंदिर के निकट पुराने पार्क में कचरा डंप करने की ख़बर सुनकर काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गये. लोगो ने कहा कि कतरास लिलोरी मंदिर यहां की सबसे बड़ी धरोहर है. यहां कतरास शहर सहित कई जिले व कई राज्य के लोग रोजाना पूजा करने आते हैं. लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है. इसके समीप नगर निगम की ओर से निर्मित कतरास का सबसे बड़ा अमृत पार्क है. इसके अलावा यहां मुक्ति धाम भी है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने व मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. लोगों ने कहा कि यहां कचरे का डंप किये जाने से लोगो को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अतिरिक्त संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाएगी. मौके पर शंकर जायसवाल, समीर चक्रवर्ती, पिंटू बनर्जी, सिकंदर चक्रवर्ती, डॉ स्वतंत्र कुमार, समाजसेवी डॉ मधुमाला, अनुराग राजगढ़िया, निलेश सिंह, लकी डे, विनय बनर्जी, काजल चंद्र इत्यादि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jashn-e-azadi-celebrated-by-donating-blood/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रक्तदान कर मनाया गया जश्न-ए-आज़ादी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही