Search

धनबाद : चिरकुंडा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दौड़े लोग

Maithon : भष्ट्राचार मुक्त चिरकुंडा बनाने व लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से युवा राजद ने 12 फरवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन किया. दौड़ में चिरकुंडा, कुमारधुबी, मैथन, पंचेत आदि क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. युवा राजद के धनबाद (Dhanbad) जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बिट्टू मिश्रा ने कहा कि चिरकुंडा के हर क्षेत्र में भष्टाचार बढ़ा है. उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन दौड़ आयोजित की गई. मैथन वाईएससी क्लब के आशीष कुमार साव विजेता रहे. दौड़ में शामिल दस टॉप धावकों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. चिरकुंडा पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजद नेत्री सुनीता सिंह, विक्रांत मिश्रा, हरेराम यादव, सोनू खान, नबाब, प्रमोद, तेजनारायण साव, कृति नारायण अग्रवाल, संतोष, फैयाज आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-end-of-akhand-harikirtan-with-bhandara-in-manitand/">धनबाद

: मनईटांड़ में भंडारा के साथ अखंड हरिकीर्तन का समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp