धनबाद: सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक मथुरा महतो के आवास पहुंचे लोग
Mahuda: महुदा (Mahuda) लालबंगला से बारकी पुल तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार 25 अप्रैल को बागड़ा पंचायत के ग्रामीण पूर्व मंत्री सह टूंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवास पहुंचे व उनको मांग पत्र सौपा. रेलवे के डीआरएम से सड़क निर्माण के लिए एनओसी दिलाने की खुशी में ग्रामीणों ने उन्हें गुलदस्ता देकर धन्यवाद दिया. बागड़ा निवासी अनुज कुमार महतो ने बताया कि आज तक कोई जनप्रतिनिधि ने यह काम नहीं करा सका था, जो विधायक ने किया है. एनओसी दिलवाकर सड़क निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर दिया. ग्रामीणों ने विधायक से अति शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने का आग्रह किया, विधायक ने आश्वासन दिया कि जिला परिषद की बैठक में सड़क निर्माण की बात रखेंगे. इसके अलावा डीएमएफटी फंड से भी सड़क बनाने की मांग रखेंगे. मौके पर पूर्वर्व जिप सदस्य सृष्टिधर रजवार, शंकर महतो, मनोज महतो, उमेश महतो, अनुज महतो, कन्हाई लाल महतो, ठाकुर प्रसाद महतो और रूपचांद महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment