Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:पेयजल संकट से आजिज लोगों ने अरुप चटर्जी से लगाई गुहार

Nirsa: निरसा (Nirsa) गर्मी में तेजी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है. पेयजल स्रोत जवाब देने लगे हैं. निरसा प्रखंड कार्यालय से मात्र कुछ दूर पिठाकियारी पंचायत की भी कमोबेश यही स्थिति है. गांव के लोग पिछले 15 साल से पेयजल की समस्या से परेशान हैं. पीठाकियारी गांव के ऊपर टोला में तो पेयजल की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है. इस टोले की आबादी लगभग सात हजार है. गांव में सरकारी चापाकल एवं निजी कुआं सूख गया है. लोगों को दिन भर पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. पानी की समस्या से आजिज होकर 5 मई शुक्रवार को ग्रामीण गोलबंद होकर पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के कार्यालय पहुंचे और पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि मैथन डैम के पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से धनबाद तक की जा रही है और हम पानी के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भी धनबाद जलापूर्ति पाइप लाइन से पानी मुहैया कराया जाए.  लोगों ने कहा हालात ऐसे हो चुके हैं कि घर के जरूरी काम के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है. दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने पूर्व विधायक श्री चटर्जी से समस्या के समाधान की मांग की. पूर्व विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही