Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली संकट के कारण ‘जल बिन मछली’ की तरह तड़प रहे लोग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. लोगों ने एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. शहर में बिजली की खपत बढ़ गई हैं. परंतु आपूर्ति ही कम हो रही है. खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिदिन 3 से 6 घंटे का शट डाउन लिया जा रहा है. बिजली कटौती से शहर में जल संकट भी शुरू हो चुका है.   जलमीनारों में पानी स्टॉक करने और जलापूर्ति में परेशानी आ रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बिजली कटौती का रोना रो रहा है.

  शहर में 6-7, गांवों में 10 घंटे कट रही बिजली

झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) लोड बढ़ने के कारण रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति कर रहा है. शहरी इलाकों में लोगों को प्रतिदिन 6 से 7 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में ज्यादा कटौती झेल रहे हैं, जहां 9 से 10 घंटे तक बिजली का इंतजार करना पड़ता है. पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा और निरसा के क्षेत्र उन बदनसीबों में शामिल हैं, जिन्हें बिजली बड़ी मुद्दत से बिजली नसीब होती है.

    मांग बढ़ कर हुई 30-40 मेगावाट

गर्मी आते ही बिजली की खपत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एक माह पहले जहां धनबाद जिले में औसत खपत 170 से 180 मेगावाट थी, जो बढ़कर 210 मेगावाट हो चुकी है. शहर के तेलीपाड़ा और सुगियाडीह में सब स्टेशन निर्माण शुरू नहीं होने की वजह से लोगों को इस वर्ष गर्मी में बिजली संकट झेलना होगा.

   फिलहाल नहीं लिया जाएगा शट डाउन: शिवेंद्र कुमार

कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार का कहना है कि गर्मी को देखते हुए अगले तीन-चार दिनों तक शट डाउन नहीं लिया जाएगा. फिलहाल मेंटेनेंस कार्य बंद कर दिया गया है. 9 अप्रैल को डीवीसी की ओर से 2 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा. इससे अधिक बिजली कटौती नहीं की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही