ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप, थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
Dhanbad : पुटकी में बीते शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार 19 सितंबर की शाम 6.30 बजे ग्रामीणों ने पुटकी थाना का एक घंटे तक घेराव किया. घेराव के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों क जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए. बता दें कि शुक्रवार को नाली बनवाने को लेकर हुई बहस के बाद चाकूबाज़ी में टिंकू सिंह को गिरफ़्तार किया गया था. उसके बाद दोनो तरफ़ से मामला दर्ज़ किया गया था. आरोपी की तरफ़ से मामला दर्ज़ होने के बाद चाकूबाज़ी में घायल के परिवार वालो ने न्याय मांगने के लिये थाना का घेराव कर दिया. घायल के पिता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि थाना प्रभारी रास बिहारी लाल के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त किया गया. वहीं पूर्व मुखिया सह घायल के पिता जितू सिंह ने कहा कि आरोपी के द्वारा उनके तीन बच्चे को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. उसके बाद आरोपी द्वारा ग़लत आरोप लगाया गया. और आज आरोपी के घरवालों द्वारा घर आकर केस वापस लेने की धमकी दी गई. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-football-team-player-kumar-gaurav-got-a-warm-welcome-on-his-return-to-sindri/">यहभी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी लौटने पर झारखंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी कुमार गौरव का हुआ जबरदस्त स्वागत [wpse_comments_template]
Leave a Comment