Search

 
 
 

धनबाद: हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने किया उपायुक्त आवास का घेराव

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद की हाउसिंग कॉलोनी से अवैध कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ लोग गोलबंद हो रहे विगत 13 जून सोमवार को हाउसिंग बोर्ड की इसी कार्रवाई का विरोध करते हुए मंगलवार 14 जून को लोगों ने धनबाद उपायुक्त आवास का घेराव किया. बस्ती के सैकड़ों लोग रणधीर वर्मा चौक पर धरना भी दे रहे हैं. लोगों मे प्रशासन ओर बोर्डके अधिकारियों के खिलाफ रोष का इजहार किया. ऐसे लोगों ने कहा कि वे तब तक धरना पर बैठे रहेंगे, जब तक न्याय नहीं मिल जाता. लोगों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड बेघर कर रहा है. हम कहां जाएं. हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने भारी संख्या में एकजुट पहले उपायुक्त आवास का घेराव किया. तत्पश्चात रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और धरना पर बैठ गए. बोर्ड और जिला प्रशासन की कार्रवाई से नाराज लोगों का कहना है कि वे लोग लगभग 50 वर्षों से वहां रह रहे हैं. अब अचानक हाउसिंग बोर्ड जबरन मकान खाली करा रहा है. ऐसी स्थिति में बाल-बच्चों के साथ कहां जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, रणधीर वर्मा चौक पर बैठे रहेंगे. घेराव के दौरान उनकी मुलाकत उपायुक्त से नहीं हो सकी है . यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-aditi-rajak-won-the-dance-competition-increased-the-value-of-maithon/">धनबाद:

अदिति रजक ने डांस प्रतियोगिता में लहराय़ा परचम, मैथन का बढ़ाया मान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही