Search

 
 
 

धनबाद: राजेंद्र सरोवर पार्क में शराबियों की अड्डेबाजी से लोग परेशान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के पार्क और सरोवरों में शराबियों की अड्डेबाजी से लोगों की परेशानी बड़ गई है. प्रशासन की ओर से भी इन शोहदों पर कोई रोक टोक नहीं है. दुर्गा पूजा में यह नजारा दिखा. शहर के राजेंद्र सरोवर पार्क में शराब का सेवन करनेवालों की बैठकी होती रही और आने-जाने वाले नाक भौं सिकोड़ते रहे.

   शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई : केयरटेकर

बुधवार 5 अक्टूबर की शाम को भीड़ से निकल कर कई लोग शांति की तलाश में परिवार के साथ पार्क पहुंचे थे.  इधर युवकों का गिरोह तालाब की सीढ़ियों पर जाम टकराने में मशगूल नजर आया. नशा चढ़ने के बाद वे लोग आने जाने वाले लोगों को घूरने भी लगे. सभी भद्दी भद्दी गलियों का भी प्रयोग कर रहे थे. इस बात की शिकायत जब लोगों ने सरोवर के मेन गेट पर मौजूद केयरटेकर से की तो उसने कहा एक दिन की बात थोड़े ही है, यहां तो हर दिन शाम ढलने के बाद कुछ लोग जबरदस्ती पार्क में घुस जाते हैं. मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. कई बार नगर आयुक्त से शिकायत कर चुके हैं. मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया. केयर टेकर की बात सुनकर कर लोग कहने लगे कि जब निगम पार्क की हिफाजत नहीं कर सकता है तो टिकट के पैसे क्यों लेता है. यहां आना ही बेकार है.

 ऐसी जानकारी नहीं है: सहायक नगर आयुक्त

धनबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार का कहना है कि राजेंद्र सरोवर पार्क में शराब का सेवन होता है, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है. यदि ऐसा प्रतिदिन हो रहा है तो उसपर जल्द रोक लगाई जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-monsoon-remained-affected-even-in-dussehra-troubled-the-devotees/">धनबाद:

दशहरा में भी रहा मानसून का असर, श्रद्धालुओं को किया परेशान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही