Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान, झामुमो आंदोलन के मूड में

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर हो या फिर ग्रामीण इलाका, इस समय बिजली की धुआंधार कटौती से हर तरफ हल्ला मचा हुआ है. कारण शेड्यूल से काफी कम बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है. पसीने से तर बतर लोग जागकर रात गुजारने को विवश हो रहे हैं. इधर जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी चुप्पी साधे हुए हैं.

    क्षेत्र में ब्लैक आउट जैसी स्थिति, लोगों में आक्रोश

चिरकुंडा क्षेत्र में भी बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है. स्थिति यह है कि 24 घंटे में आठ से नौ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. बिजली की यह स्थिति पिछले चार-पांच दिनों से है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में काफी आक्रोश भी है. क्षेत्र के लोग आंदोलन की तैयारी में हैं. चिरकुंडा क्षेत्र मे पांच दिनों से रात्रि में डीवीसी द्वारा विद्युत आपूर्ति बाधित कर दिए जाने के कारण ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. झामुमो की चिरकुंडा नगर परिषद कमेटी के अध्यक्ष रंजीत बाउरी ने डीवीसी के मुख्य परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

 झामुमो नेता ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में कहा गया है कि आये दिन बिना किसी तकनीकी कारण डीवीसी प्राय: रात को पावर कट कर देता है. आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है. विद्युत विभाग चिरकुंडा के पदाधिकारी से पूछने पर जवाब दिया जाता है कि डीवीसी ने विद्युत आपूर्ति बंद की है. बाउरी कहते हैं कि प्रतीत होता है कि डीवीसी झारखंड की लोकिप्रय सरकार को सोच समझ कर बदनाम करने की साजिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही डीवीसी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट हेड के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-collided-with-container-in-gunnery-narrowly-escaped/">धनबाद

: तोपचांची में कार कंटेनर से टकराई, बाल बाल बचे सवार [wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही