Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जोगता क्षेत्र में बिजली संकट से लोग परेशान, जीएम को ज्ञापन

Katras : कतरास के समीपवर्ती क्षेत्रों में बिजली संकट बढ़ गया है. जोगता मोड़, जोगता 15 नंबर फायर प्रोजेक्ट कॉलोनी, शिव मंदिर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रहने से लोगों परेशानी बढ़ गई है. कोल‍ियरी श्रमिक संघ के सचिव पप्पू सहाय के नेतृत्व में स्‍थानीय लोगों ने 13 मई को ब‍ीसीसीएल सिजुआ एरिया के महाप्रबंधक अनूप राय से मिलकर ज्ञापन सौंपा और समस्‍या का समाधान जल्‍द करने की मांग की. सहाय ने जीएम को बताया क‍ि बिजली नहीं रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बच्चों की पढ़ाई भी बाघित हो रही है. इस पर जीएम ने तत्काल एरिया इंजीनियर से बात कर बिजली समस्या को दूर करने का निर्देश दिया. जीएम से मिलने वालों में विष्णु महतो, अशोक चौहान, दीपक श्रीवास्तव, गुड्डू अंसारी, गणेश यादव, पप्पू अंसारी, हलीम अंसारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/nurses-honored-for-providing-better-service-to-patients-in-dhanbad-sadar-hospital/">धनबाद

सदर अस्‍पताल में मरीजों को बेहतर सेवा देनेवाली नर्सें सम्‍मानि‍त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही