Search

 
 
 

धनबाद : शहर में बिजली संकट से रात भर परेशान रहे लोग

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) डीवीसी की लाइन में आई खराबी के कारण शहर में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. देर रात तक रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों में अंधेरा पसरा रहा. डीवीसी की गोधर वन और गोधर टू सर्किट में 33 लाइन का तार टूटने और पाथरडीह सर्किट ब्रेक डाउन होने से उमस भरी गर्मी में शुक्रवार की रात और शनिवार को लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. शहर में बिजली संकट पर एक ओर जहां जेबीवीएनएल के अधिकारी डीवीसी पर दोषारोपण करते दिखे, वही डीवीसी के अधिकारी जेनरेशन की समस्या बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.

  सरायढेला में रात 1 बजे लौटी बिजली

शुक्रवार को शाम 4 बजे डीवीसी पाथरडीह सर्किट ब्रेक डाउन होने से सरायढेला, कुसुम विहार, जगजीवन नगर, बिग बाजार कोयला नगर, मुकुंदा से सटे क्षेत्रों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा. गर्मी से बेहाल लोगों की रातें करवट बदलते कटी. रात 1 बजे के बाद लोगों को बिजली नसीब हुई. गोधर वन और गोधर टू सर्किट में तार टूटने से शाम 5 बजे से बिजली बाधित रही. भूली, पांडरपाला, नवाडीह सब स्टेशन से सटे क्षेत्रों को रोटेशन पर चला कर शहर में किसी तरह बिजली आपूर्ति की गई. गोधर वन में खराबी ढूंढने में अधिकारियों के पसीने छूट गए. शाम तक लाइन में आई खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सामान्य की गई. इस बीच धैया और हीरापुर से सटे क्षेत्रों में कांड्रा ग्रिड से बिजली आपूर्ति कर राहत दी गई.

  डीवीसी और जेबीवीएनएल के सुर अलग-अलग

शहर में बिजली संकट पर जेवीवीएनएल और डीवीसी के अलग-अलग सुर हैं. एक तरफ जेबीवीएनएल धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी का कहना है की डीवीसी की लाइन में खराबी के कारण शहर में बिजली संकट देखने को मिल रहा है. वही डीवीसी पुटकी ग्रिड के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार दास का कहना है कि गोधर वन में आई खराबी को छोड़कर शहर में अन्य जगहों पर लोडशेडिंग हो रही है.  जेनरेशन की समस्या के कारण शहर में बिजली संकट देखने को मिल रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-development-of-society-will-be-done-by-promoting-mutual-solidarity-and-education/">धनबाद

: आपसी एकजुटता व शिक्षा को बढ़ावा से होगा समाज का विकास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही