Search

 
 
 

धनबाद : कार्मिक नगर में 8 से 15 अक्टूबर तक भागवत कथा का रसपान करेंगे लोग

 
Dhanbad : धनबाद के कार्मिक नगर स्थित श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर में 8 से 15 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी. श्रद्धालु दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक भागवत कथा का रसपान कर सकेंगे. यह जानकारी मंदिर के संस्थापक एवं कथा व्यास सुरेंद्र हरिदास ने 7 अक्टूबर को दी. कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के सुनने मात्र से श्रीहरि हृदय में विराजमान होते हैं. इस ग्रंथ में अठारह हजार श्लोक और बारह स्कंध हैं तथा श्रीशुकदेव और राजा परीक्षित का संवाद है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यदेव साव, बनारसी चौरसिया, अमित सिंह, लाल्टु चौधरी, राजू सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक कुमार रूड्डू, रोहित आदि जुटे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-seized-500-bags-of-illegal-coal-in-putki/">धनबाद

: सीआईएसएफ ने पुटकी में 500 बोरा अवैध कोयला किया जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही