Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी के जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग को दी चेतावनी-व्यवस्था सुधारें, वरना करेंगे घेराव

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार करें, वरना घेराव किया जाएगा. विगत 5 जुलाई को इन्हीं मांगों को लेकर मुकुंदा सब स्टेशन में मासस ने धरना प्रदर्शन किया था. उन्हीं मांगों के समर्थन में शनिवार 9 जुलाई को उप प्रमुख आशा देवी, मासस के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया गणेश महतो, सचिव सुनील महतो, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, उपाध्यक्ष देवाशीष पाण्डेय, स्वपन कुमार महतो, जयराम महतो, आदि ने मुकुंदा सब स्टेशन के कर्मचारियों संग की किया. हालांकि किसी काम से बाहर जाने की वजह से इस वार्ता में एसडीओ शामिल नहीं हो सके. जनप्रतिनिधियों ने मुकुंदा सब स्टेशन के प्रधानखंता फीडर का 2 वर्षों से जला हुआ केबल तत्काल बदलने, हरहरि में नया सब स्टेशन का कार्य अविलंब शुरू कराने, क्षेत्र में सभी फीडरों से नियमित विद्युत आपूर्ति, पूरे बलियापुर में जले ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदलने, लाइन काटने से पहले बकाया बिल जमा करने हेतु तीस दिन पहले नोटिस देने सहित कई मांगें की है. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर अविलंब कार्रवाई की जाए, अन्यथा पार्टी बिजली विभाग का घेराव और ताला बंदी करने को बाध्य होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/5-87-lakh-people-did-not-take-second-dose-of-corona-vaccine-in-dhanbad/">धनबाद

में 5.87 लाख लोगों ने नहीं लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही